सीवान, अप्रैल 7 -- मैरवा, एक संवाददाता। नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक सोमवार को अध्यक्ष किसमती देवी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक सफाई कार्य के लिए 160 कर्मी को रखने,अग्निशमन वाहन खरीदने, स्वच्छता और जनसुविधाओं के कई प्रस्ताव को मंजूरी मिली।नगर के सभी वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए प्रति वार्ड दो-दो हाथ ठेला तथा 26 तीन पहिया ठेला खरीदने की मंजूरी मिली है। इसके साथ ही, नगर के होल्डिंग धारियों से कचरा उठाव का यूजर चार्ज वसूलने का प्रस्ताव भी पास किया गया है। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन क्रय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यात्रियों की सुविधा के लिए नगर में अस्थायी बस पड़ाव के टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की स्वीकृति मिली है। मानसून और जलजमाव की समस्या को देखते हुए नगर के सभी वार्डो में छोटे-बड़े नालों की सफाई कराने का प्...