सीवान, मार्च 6 -- मैरवा, एक संवाददाता। थाने से बाइक चोरी के आरोपित के द्वारा हाजत तोड़कर आरोपित के फरार होने के मामले में एसपी ने कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एक पुलिस पदाधिकारी और दो चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने होमगार्ड के अनुबंध को रद्द करने के लिए डीएम को प्रतिवेदन भी भेजा है।हाजत की सुरक्षा में तैनात पुसअनि अवधेश कुमार,चौकीदार बुलेट कुमारएवं राजेश्वर मांझी को तत्काल निलंबित कर दिया है। वहीं थाना में संतरी के रूप में डयूटी कर रहे होमगार्ड के जवान राजबली पंडित और अवध किशोर राम के अनुबंध को रद्द करने की अनुशंसा किया है।जानकारी के अनुसार मैरवा पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व बाइक चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया था। जिसके निशानेदही पर पुलिस ने छापेमारी कर...