सीवान, फरवरी 27 -- मैरवा,एक संवाददाता। नगर पंचायत के तेरह वार्ड में लगाये गये चालीस से अधिक हाई मास्क लाईट को ठीक किया जायेगा। बोर्ड में प्रस्ताव के बाद नपं ने गली मोहल्ले को दूधिया रौशनी से नहलाने की योजना तैयार की है। मुख्य उद्देश्य रात के समय नागरिकों की सुरक्षा प्रदान करने के साथ नगर के प्रमुख स्थल को अंधेरे से दूर करना है। नगर के मुख्य चौराहों, व्यस्त बाजारों, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थान पर लगे हाई मास्क लाइट की मरम्मत जल्द होगी। लंबे पोल वाले हाई मास्क लाइट एक बड़े दायरे को कवर करेंगी। इससे रात में भी दिन जैसा उजाला बना रहेगा। चकाचौंध रौशनी से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और देर रात घर लौटने वाले कामकाजी लोगों व महिलाओं को सुरक्षा का अहसास होगा। बाजार में शाम को रौशनी होने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। अंधेरे का लाभ उठाक...