सीवान, फरवरी 11 -- मैरवा। पुलिस प्रशासन नेथाना क्षेत्र के बेदौली गांव में हत्या के चार आरोपी के घर इश्तहार चस्पा किया है। केस में आरोपित बलिराम चौहान, रौशन कुमार, सुगंती देवी, बुलेट कुमार के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया हैं। पुलिस बल ने बेदौली गांव पहुंचकर ग्रामीणों की मौजूदगी में आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं।जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर यह कदम उठाया गया है। आरोपी जल्द ही न्यायालय या थाने में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो पुलिस आगे उनके घर की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.