सीवान, फरवरी 20 -- मैरवा। नगर पंचायत के सकरा गांव की खिलाड़ी सबिता कुमारी का चयन खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में हुआ है। सबिता सिक्किम के नामची स्थित बाइचुंग स्टेडियम में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया स्मॉल ट्राइबल गेम्स में भाग लेगी। यह प्रतियोगिता 20 फरवरी से शुरू होगा। बिहार से जाने वाली 11 सदस्यीय टीम में सबिता प्रखंड से एकमात्र खिलाड़ी हैं। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में केवल अनुसूचित जाति के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर की कोच बेबी कुमारी ने कहा सबिता एक बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने मैदान पर बेहतर प्रदर्शन किया है। हमें पूरा भरोसा है कि वह सिक्किम में न केवल बिहार बल्कि मैरवा का नाम भी रोशन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.