मेरठ, अप्रैल 8 -- मेरठ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेंट्रल मार्केट में 44 भवनों पर होने वाले सीलिंग की कार्रवाई से पहले बुधवार को व्यापारी जुटने शुरू हो गए हैं. सेंट्रल मार्केट के साथ ही दूसरे बाजारों से व्यापारी पहुंच रहे हैं।बाजार में व्यापार संघ अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री निमित्त जैन के अलावा अन्य पदाधिकारी और व्यापारी पूर्व में चले धरना स्थल पर आ डटे हैं। यहां पर व्यापारी टेंट लगाने की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार सुबह भी व्यापारी ने सिर्फ अपनी दुकानों को खाली करने में जुटे हैं बल्कि खुद ही व्यावसायिक निर्माण को तोड़ने में लगे हुए हैं। पुलिस फोर्स के अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस भी सेंट्रल मार्केट भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...