बुलंदशहर, मार्च 24 -- खुर्जा। क्षेत्र के मंदिरों में नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की गई। भक्तों ने नव दुर्गा शक्ति मंदिर पर पहुंचकर परिक्रमा भी लगाए। श्री नव दुर्गा मंदिर समिति के संरक्षक डॉ भूदत्त शर्मा ने बताया कि नवरात्रि में छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इनकी उपासना और आराधना से भक्तों को बड़ी आसानी से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। रोग, शोक, संताप और भय नष्ट हो जाते हैं। इस देवी को नवरात्रि में छठे दिन पूजा जाता है। कात्य गोत्र में विश्वप्रसिद्ध महर्षि कात्यायन ने भगवती पराम्बा की उपासना की। उनकी इच्छा थी कि उन्हें पुत्री प्राप्त हो। मां भगवती ने उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लिया। इनकी चार भुजाएं हैं। दाईं तरफ का ऊपर वाला हाथ अभयमुद्रा में है तथा नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में। मां के ...