गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विकास भवन सभागार में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने महिला जनसुनवाई की। इस दौरान कुल 40 मामले आए। एक पीड़िता ने रोते हुए कहा कि मैम भाई ने माता-पिता को घर से बाहर निकाल दिया है। इस पर चारू चौधरी ने तुरंत कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। सुनवाई में ज्यादातर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, जमीनी विवाद, रोजगार, हमला, धोखाधड़ी, वित्तीय सहायता, बच्चें की शिक्षा, पति द्वारा बिना तलाक दूसरा विवाह से संबंधित मामले आए थे। उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए ही महिला आयोग का गठन हुआ है, इसलिए कोई भी महिला जिसको न्याय न मिल रहा हो वो महिला आयोग अवश्य आए। पुलिस विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी महिला यदि शिकायत लेकर आए तो पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.