गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। महिलाओं में स्तन कैंसर का पता लगाने वाली जांच मैमोग्राफी के जरिए ही हृदय रोग का भी पता लगाया जा सकता है। मैमोग्राफी जांच में स्तन की धमनियों के जरिए कैल्शियम का पता लगाने की तैयारी में एम्स के डॉक्टर जुटे हैं। एम्स में महिलाओं को हृदय रोग से बचाने के लिए जल्द ही यह पहल शुरू की जाएगी। इससे समय रहते हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेल्योर का पता लग सकेगा। एम्स में स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के बाद सबसे अधिक स्तन कैंसर का खतरा रहता है। इस कैंसर की जांच के लिए एम्स में मैमोग्राफी कराई जाती है। इसी मैमोग्राफी जांच के जरिए अब एम्स हृदय रोग का पता लगाने की तैयारी में है।एम्स की मीडिया सेल की चेयरपर्सन व स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आराधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.