मैप की गड़बड़ी से बिगड़ रही मकान गणना, एक गांव का डाटा दूसरे गांव में फीड
संतकबीरनगर, जून 2 -- संतकबीरनगरख् हिन्दुस्तान टीम। सेमरियावां ब्लॉक में चल रही मकान गणना की प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। डिजिटल मैप में कथित गड़बड़ियों के चलते एक गांव के मकानों का विवरण दूसरे गांव में फीड किए जाने का मामला सामने आया है। इससे सरकारी अभिलेखों में गलत आंकड़े दर्ज होने व भविष्य की विकास योजनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
जांच और सुधार की मांग ग्राम पंचायत चिउटना के प्रधान इस्माइल व पंचदेवरा के प्रधान संदीप कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच और सुधार की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मकान गणना के दौरान चिउटना गांव के मकानों का विवरण पंचदेवरी ग्राम पंचायत में दर्ज किया जा रहा है। वहीं पंचदेवरा के कुछ मकानों की फीडिंग भी पंचदेवरी गांव के नाम पर हो रही है। इतना ही नहीं गंगैचा ग्राम पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.