बोकारो, मई 22 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने मतदाताओं से समय पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से सफलतापूर्वक मैप हो चुका है, उन्हें इनेमुरेशन फार्म के साथ जन्म या निवास संबंधी कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का अब तक वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो पाया है, उन्हें इनेमुरेशन फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। यह भी पढ़ें- मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों से की जाएगी साझा : के. रवि प्रशासन ने ऐसे मतदाताओं से जल्द अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर मैप...