वाराणसी, दिसम्बर 11 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में मंडलभर के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा की। उन्होंने मैपिंग में बड़ी संख्या में मतदाताओं के गैरहाजिर होने पर चिंता जताई। कहा कि जनप्रतिनिधि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर जाएं और इस तरह के मतदाताओं का चिह्नांकन कराएं। कहा कि इसमें कोई दिक्कत आए तो मेरे कार्यालय में सीधे फोन करें। योगी एक दिनी दौरे पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बनारस पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार में वाराणसी के साथ-साथ चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर जिले के सांसद, विधायक, एमएलसी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, काशी क्षेत्र अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र वार सेक्टर संयोजक सहित मंडल और सेक्टर स्तर के पदाधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.