सिद्धार्थ, जुलाई 3 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही की किस्त सीधे बैंक खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपने बैंक खाते की एनपीसीआई व डीबीटी मैपिंग शीघ्र पूर्ण कराने की बात कही है, ताकि योजना की धनराशि समय पर उनके खाते में पहुंच सके।जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत भुगतान महिला कल्याण निदेशालय द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए लाभार्थियों को अपने अथवा माता-पिता के साथ संयुक्त बैंक खाते की एनपीसीआई मैपिंग कराकर उसकी प्रति जिला प्रोबेशन कार्यालय, कलक्ट्रेट कक्ष संख्या-छह में जमा करनी होगी। यह भी पढ़ें- 1275 लाभार्थियों ने नहीं कराई ...