मैपिंग के अभाव में ठप हुई नई कार्ययोजनाओं की अपलोडिंग
संतकबीरनगर, जून 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले में नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्र पंचायतों के कार्ययोजनाओं की ऑनलाइन अपलोडिंग प्रक्रिया तकनीकी अड़चन में फंस गई है। निदेशालय स्तर से आवश्यक मैपिंग न होने के कारण पंचायत राज विभाग के पोर्टल पर संबंधित पंचायतों का विवरण शून्य प्रदर्शित हो रहा है, जिससे कार्ययोजनाएं अपलोड नहीं हो पा रही हैं। इसके चलते आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तय करने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
कार्ययोजना अपलोडिंग की स्थिति प्रत्येक वर्ष ग्राम पंचायतें और क्षेत्र पंचायतें गांवों की जरूरतों के अनुरूप सड़क, नाली, खड़ंजा, पेयजल, सामुदायिक भवन, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करती हैं। इन्हीं योजनाओं के आधार पर कार्यों की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.