मैपिंग कार्य शत-प्रतिशत कराने का निर्देश
सिमडेगा, जून 13 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी की अध्यक्षता में बरवाडीह रोड स्थित सामुदायिक भवन में प्रखंड कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक हुई। बैठक में एसआईआर मैपिंग एवं अनमैपिंग कार्यों की समीक्षा की गई तथा सभी पंचायत अध्यक्षों एवं बीएलए को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एसआईआर मैपिंग एवं अनमैपिंग की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी पंचायत अध्यक्षों से कहा गया कि वे अगले दो दिनों तक गहनता से कार्य करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा करें। साथ ही सभी बीएलए को 15 जून तक अनमैपिंग को मैपिंग में परिवर्तित कराने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- जिलेभर में कहीं नहीं लगा एसआईआर कैंप, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ बैठक में सुरेश द्विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.