लातेहार, मार्च 19 -- लातेहार, प्रतिनिधि। उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की के द्वारा मनिका प्रखंड कार्यालय के सभागार में सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को नोशनल हाउस नंबर, एएसडीडी, मैपिंग कार्य के सम्बन्ध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया, एवं बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षक की समस्याओ एवं शंकाओ का समाधान किया गया। इस अवसर पर संदीप कुमार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी मनिका ,अतहर रजा एवं मनोज कुमार जिला निर्वाचन कार्यालय, लातेहार के साथ मनिका प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मी उपस्थित थें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...