मैन पावर बढ़ाकर पुलिस लाइन निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश
चंदौली, मई 5 -- चंदौली। संवाददाता। डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने भोजापुर में स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। साथ ही निर्माण कार्य मानक और गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यदायी संस्था को मैन पावर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी। इस दौरान अधिकारी द्वय ने निर्माणाधीन आवासीय भवनों, प्रशासनिक खंड और बैरक के निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिया कि निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और संबंधित तकनीकी अधिकारियों को नियमित रूप से सैम्पलिंग और टेस्टिंग करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- नवीन पुलिस लाइन का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.