भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर और नवगछिया में ट्रैफिक जाम आम समस्या होती जा रही है। ऐसा तब है जब भागलपुर के अलावा नवगछिया पुलिस जिले में भी डीएसपी ट्रैफिक पदस्थापित हैं। भागलपुर के ट्रैफिक थाने में डेढ़ दर्जन पदाधिकारी और 110 जवान पदस्थापित हैं। भागलपुर के साथ ही नवगछिया की तरफ भी विक्रमशिला सेतु टीओपी स्थापित किया गया। वाहन मिले और ट्रैफिक संधारण को जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराए गए। फिर भी शहर से लेकर विक्रमशिला सेतु तक जाम का झाम बना रहता है। जगह चिह्नित कर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति नहीं होने से परेशानी भागलपुर शहर में ट्रैफिक थाना की बात करें तो यहां स्वीकृत पद का लगभग 80 प्रतिशत पदाधिकारी और जवान उपलब्ध हैं। इसके बावजूद जाम से निपटना मुश्किल हो रहा। इसका सबसे बड़ा कारण जाम वाली जगहों चिह्नित कर वहां पुलिस बल की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.