औरैया, अप्रैल 16 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम गांसीपुर में चोरों ने एक मकान का मुख्य गेट का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, मेहताब सिंह के घर देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मैन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात और लगभग 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित मेहताब सिंह ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि बक्से में रखे जेवर और लहा बेचकर रखी गई नकदी चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़कर नगदी और कीमती जेवर चोरी घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.