मैन्यूल लोडिंग के तहत चलेगा भुरकुंडा रोड सेल
रामगढ़, मई 16 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल समिति की पांच सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को भुरकुंडा परियोजना कार्यालय में सीसीएल प्रबंधन और समिति प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। इसमें प्रबंधन ने मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। बैठक में भुरकुंडा पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी ने कहा कि संगम खुली खदान से कोयला उत्पादन शुरू होने के साथ हर हाल में रोड सेल चालू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कार्य में रोजगार देने की दिशा में भी पहल की जाएगी। वार्ता में समिति ने स्पष्ट कहा कि समिति में विस्थापित, प्रभावित, ग्रामीण, स्थानीय तथा कोयलांचल क्षेत्र के सभी वर्गों के लोग शामिल हैं।साथ ही वंचित लोगों को भी समिति से जोड़ा जाएगा। समिति की ओर से रोड सेल में मैन्यूल लोडिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की गई, ताकि स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.