गाज़ियाबाद, अप्रैल 12 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर ने डायरेक्टर की बीमारी के दौरान ग्राहकों और दुकानदारों के साथ धोखाधड़ी कर 70 लाख रुपये का गबन किया। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद डायरेक्टर को धोखाधड़ी का पता चला। आरोप है कि गबन की गई राशि मांगने पर मैनेजर ने डायरेक्टर के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी मैनेजर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।ट्रोनिका सिटी विकास विहार में राजीव बौथरा की लकड़ी के बक्से, मल्टीमीडिया, स्पीकर बनाने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की ट्रेडिंग करने की कंपनी है। उन्होंने बताया कि कंपनी में उनके समेत दो अन्य डायरेक्टर हैं। हार्ट अटैक होने के कारण वह अस्वस्थ हो गए थे। जिसके चलते कंपनी में कार्य करने वाला मैनेजर सूरज सिंह उनकी अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.