फरीदाबाद, फरवरी 10 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। शहर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। निजी दूरसंचार कंपनी का मैनेजर बताकर ठगों ने सेक्टर-3 निवासी एस.एम. आमिर अब्बास जाफरी से 17 लाख 10 हजार 59 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साइबर अपराध के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित एस.एम. आमिर अब्बास जाफरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को निजी दूरसंचार कंपनी का मैनेजर बताते हुए सिम अपडेट करने की बात कही और ओटीपी मांगा। कुछ ही देर बाद विमल नामक दूसरे व्यक्ति का भी फोन आया। कॉल के दौरान अचानक उनके मोबाइल की कॉल और एसएमएस सेवा बंद हो गई। पीड़ित ने बताया कि 30 जनवरी 2026 को जब उन्होंने अपने बैंक खातों की जांच की तो पता चला कि उनके दो निजी बैंक खातों से कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.