हाथरस, जुलाई 31 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के साकेत कॉलोनी में बुधवार देर शाम मैनेजर की बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में जंगले से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साकेत कालोनी निवासी दीपक भारद्वाज एक फाइनेंस कंपनी में मैनेजर हैं। उनकी बेटी वात्सल्या उम्र 16 वर्ष कक्षा 11 की छात्रा थी। बुधवार को दीपक भारद्वाज अपनी पत्नी व बेटे के साथ किसी काम से बाहर गए हुए थे। वात्सल्या घर में अकेली थी। रात को परिजन वापस लौटे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने दूसरे दरवाजे से घर में प्रवेश किया। जंगले से चुनरी के सहारे छात्रा का शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। प...