मैनेजर की आत्महत्या में कंपनी के चार कर्मचारियों पर मुकदमा
प्रयागराज, जुलाई 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। एक निजी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन मैनेजर की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। कोर्ट के आदेश पर छह माह बाद कंपनी के चार कर्मचारियों के खिलाफ चौक कोतवाली में आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कलेक्शन मैनेजर की पत्नी ने आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।बादशाही मंडी निवासी सुनीता विवेक मिश्रा का आरोप है कि उनके पति विवेक मिश्रा एक निजी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन मैनेजर थे। अगस्त 2025 में अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनके नाम से 4.95 लाख रुपये की रसीद काट दी गई। बाद में कंपनी के अधिकारियों ने इस राशि की जिम्मेदारी वसूलने का दबाव बनाया, वेतन रोक दिया और नौकरी से निकालने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार 24 नवंबर 2025 को उनके पति को नौकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.