प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। एमईएस के एक ठेकेदार के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार रात फाफामऊ रेलवे पुल पर तीन टुकड़ों में मैनेजर का शव मिला। वह तीन घंटे से घर से लापता थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उनकी पत्नी और साले के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।बहरिया थानाक्षेत्र के सिकंदरा के रहने वाले 49 वर्षीय राजीव कुमार मिश्र पुत्र राजेंद्र मिश्र शिवकुटी में लाला की सराय मोहल्ले में पत्नी सरिता और 12 वर्षीय बेटी काव्या के साथ रहते थे। राजीव एमईएस के ठेकेदार नंदन मिश्र के मैनेजर थे। उनके भाई मनोज मिश्र ने बताया कि पत्नी सरिता और दारागंज निवासी साले प्रभाकर दुबे से विवाद के बाद रविवार रात करीब आठ बजे राजीव घर से निकल गए थे। यह भी पढ़ें- बहनोई की धमकी के बाद साले ने लगाई फांसी उनकी तलाश की जा रही थी, इ...