मैनेजमेंट के छात्रों को एआई आधारित औद्योगिक प्रशिक्षण देगा एक्सएलआरआई
जमशेदपुर, अगस्त 6 -- एक्सएलआरआई ने प्रबंधन के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन आधारित व्यावहारिक औद्योगिक प्रशिक्षण देने के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कंसल्टिंग फर्म एक्सिनो के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इसका उद्देश्य उद्योग जगत और अकादमिक जगत के बीच की दूरी कम करना तथा छात्रों को भविष्य की कॉरपोरेट चुनौतियों के लिए तैयार करना है। वर्तमान में वैश्विक व्यावसायिक परिवेश में तकनीकी बदलाव हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एक्सएलआरआई के छात्र अब समकालीन व्यावसायिक चुनौतियों से सीधे रूबरू हो सकेंगे। छात्रों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें अत्याधुनिक तकनीकों और एआई के अनुप्रयोगों का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे वे समझ सकेंगे कि आधुनिक व्यवसाय किस प्रकार डिजिटल बदला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.