हरदोई, जून 22 -- हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बालक अबूसालेह की अपहरण के बाद हत्या के मामले में हुए इनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। इसमें कन्नौज निवासी पचास हजार का इनमाी बदमाश मैनूर पुलिस की गोली लगने से मारा गया था। उप जिलाधिकारी बिलग्राम एन राम ने बताया कि अकील पुत्र समीदुल हसन निवासी ग्राम मटियामऊ थाना मल्लावां जनपद ने रिपोर्ट लिखाई थी। इसमें कहा था कि उसका पुत्र अबू सालेह उम्र करीब 07 वर्ष मेला देखकर वापस घर नहीं आया। दो मई को थाना मल्लावां में मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी विवेचना उप निरीक्षक विनोद कुमार गोरवामी ने की। पांच मई को थाना मल्लावां क्षेत्र के एक खेत में अपहृत अबू सालेह का शव बरामद हुआ। विवेचना में सीडीआर व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मैनूर उर्फ शैनूर उर्फ सैनूर उर्फ मैनुद्दीन निवासी रूरा निस्तौली थाना ठठिया ज...