प्रयागराज, जुलाई 22 -- उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय मंडल की मासिक कार्यकारिणी बैठक बुधवार को राजरूपपुर स्थित उपाध्यक्ष राधेलाल के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता जकी हैदर खान और संचालन मुख्यालय मंडल मंत्री राजनारायण वर्मा ने किया। रेलवे बोर्ड से 29 नवंबर 2021 से पहले लागू मानार्थ मैनुअल पास व्यवस्था को पुनः बहाल करने की मांग की गई। साथ ही संगठन की सदस्यता बढ़ाने, नए साथियों के परिचय और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक में 31 अक्तूबर और एक नवंबर को प्रयागराज में होने वाली वार्षिक आमसभा (एजीएम) की तैयारियों, खर्च और व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मदनमोहन दोहरे, उपाध्यक्ष विष्णुलाल, संयुक्त सचिव के.जी. मित्तल, पूर्व उप मुख्य सामग्री प्रबंधक एम. दास, जोनल महामंत्री आरएन स...