मैना देवी और एडी गर्ल्स की टीमें बनीं चैंपियन
गोरखपुर, सितम्बर 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। 70वीं माध्यमिक विद्यालयी तहसील स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित हुई। इसमें अंडर-17 वर्ग में मैना देवी इंटर कॉलेज, बिलंदपुर खत्ता और अंडर-19 वर्ग में पीएम श्री राजकीय अयोध्या दास गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम ने खिताब जीता। अंडर-19 के फाइनल में अयोध्या दास गर्ल्स इंटर कॉलेज ने दयानंद इंटर कॉलेज, खोराबार की टीम को 22-4 से हराया। वहीं अंडर-17 के रोमांचक फाइनल में मैना देवी इंटर कॉलेज ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज को 30-25 से पराजित किया। अंडर-14 वर्ग में मैना देवी इंटर कॉलेज की टीम ने ही प्रतिभाग किया, जिससे उसे जनपदीय प्रतियोगिता के लिए सीधे क्वालीफाई करने का मौका मिला।प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- Biharsharif News: परेड मैदान में जिला खेल महोत्सव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.