मुरादाबाद, मई 8 -- थाना क्षेत्र के गांव लालपुर बस्तौर स्थित 'आर्ट ऑफ ब्रास' फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग की लगने की वजह शार्ट सर्किट को माना जा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे फायर स्टेशन को फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली कि लालपुर हमीर के सामने ग्राम रुस्तमपुर सरायपुर के रास्ते पर मोहम्मद आदिल, मोहम्मद आरिफ़, मोहम्मद क़ादिर पुत्रगण क़दीर अहमद, निवासी पीरजादा स्ट्रीट,लाल इमली वाली मस्जिद के पास रहने वालों की आर्ट ऑॅफ ब्रास फैक्ट्री में आग लग गई है जिस पर फायर सर्विस यूनिट दमकल क...