मुरादाबाद, मार्च 25 -- महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मैनाठेर क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम और महिला सिपाहियों ने सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098 और 112 के बारे में जागरूक किया तथा आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही बालिकाओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए उत्साहित किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.