मुरादाबाद, मार्च 12 -- थाना क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर गांव असदपुर की पुलिया के पास बुधवार देर शाम एक कार नीलगाय से टकरा गई। हादसे में कार में सवार महिला व दो बच्चों को हल्की चोटें आईं, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गांव महमूदपुर माफी निवासी अमित पुत्र लक्ष्मण अपनी कार से डींगरपुर की ओर जा रहे थे, जब उनकी कार असदपुर पुलिया के पास पहुंची तभी अचानक नीलगाय आ गई। चालक के संभलने से पहले ही कार नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में बैठे अमित, शिवानी व उनके दो बच्चों को हल्की चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, बाद में वाहन को सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

हिंदी हिन्दुस्ता...