मैनाठेर में तरबूज़ को लेकर सगे भाइयों में मारपीट,तबा से हमले में युवक घायल
मुरादाबाद, मई 14 -- थाना क्षेत्र के गांव फतहपुर मधुपुरी में गुरुवार देर शाम मामूली बात को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद मे एक भाई ने दूसरे भाई पर जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी बबलू पुत्र कल्लू मजदूरी करने के बाद देर शाम घर लौटा था। घर पहुंचने पर उसने पत्नी अंजलि से घर में रखा तरबूज़ निकालने को कहा। इसी दौरान बबलू ने बड़े भाई विजेंद्र के बच्चों को भी तरबूज़ खिलाने की बात कही। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट होने लगी। पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान बड़े भाई विजेंद्र ने गुस्से में आकर बबलू पर तबा से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.