मैनाठेर में खेती की जमीन को लेकर मारपीट और फायरिंग
मुरादाबाद, मई 17 -- थाना क्षेत्र के गांव ललबारा में जमीन की मेढ काटने और खेत जोतने के विरोध को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने गाली-गलौज, मारपीट करते हुए हवाई फायरिंग कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। गांव निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र कमरुल हसन रविवार सुबह अपने खेत पर गया था। आरोप है कि पड़ोसी खेत स्वामी ने उसकी खेत की मेढ़ काट दी और ट्रैक्टर से उसकी जमीन जोत ली। जब सद्दाम ने इसका विरोध किया तो आरोपी पक्ष झगड़ा करने लगा और गालियां देते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने हवाई फायरिंग की। यह भी पढ़ें- मेढ काटने के विवाद में दबंगों ने की मारपीट वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.