मैनाठेर में किशोर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, जून 16 -- थाना क्षेत्र में किशोर की हत्या कर शव को चरी के खेत में फेंकने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दराती, मृतक की चप्पल तथा गले में फंदे के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े का ऊपरी कटा हुआ हिस्सा भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 14 जून को ग्राम असालतनगर बघा निवासी राजबहादुर पुत्र स्व. देवीराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम आजम वाली मिलक निवासी छिद्दा पुत्र मसीत ने उसके बेटे के गले में फंदा डालकर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को चरी के खेत में फेंक दिया। बताया कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित भी किया गया। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। मंगलवार को कार्रवाई के दौरान पुलिस में आरोपी छिद्दा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.