मुरादाबाद, फरवरी 27 -- जुमे की नमाज शांतिपूर्ण कराने एवं आगामी होली को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस ने क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान मुख्य बाजार, संवेदनशील मोहल्लों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने जगह-जगह रुककर व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया तथा त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पैदल मार्च के दौरान थाना प्रभारी किरन पाल उप-निरीक्षक विजेंद्र सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अजय कुमार, उप-निरीक्षक नवीन कुमार, शेर सिंह, आकाश कुमार, सब इंस्पेक्टर राखी शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। थाना प्रभारी ने त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्...