मैनाठेर के गागन तिराहे निकट स्कूटी और कार की भिड़ंत, युवक घायल
मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- थाना क्षेत्र के गागन तिराहे के पास रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। कुंदरकी के गांव मिलक निवासी युवक किसी जरूरी काम से घर से निकला था। जैसे ही वह हाईवे ब्रिज के पास नीचे की तरफ स्कूटी से सड़क पार कर रहा था ,तभी तेज गति से आ रही बेकाबू कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार के एयरबैग भी खुल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.