मुरादाबाद, फरवरी 1 -- क्षेत्र निवासी शाजरीन फातिमा ने आलिमा फाजिला की शिक्षा पूर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मोहम्मद जफीर हुसैन की पुत्री शाजरीन फातिमा की इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि में उनके उस्ताद कारी अमीर रज़ा अशरफी साबरी का विशेष योगदान रहा। जिनके मार्गदर्शन और मेहनत से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। ग्रामीणों का कहना है कि शाजरीन जैसी होनहार बेटियां समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़कर आने वाली पीढ़ी को सही राह दिखा रही हैं। शाजरीन फातिमा की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें मुबारकबाद दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.