मुरादाबाद, मार्च 28 -- Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में हुए मैनाठेर कांड में तत्कालीन डीआईजी पर हमले के 16 दोषियों को आज सजा सुनाई गई। 15 साल पहले हुए बवाल में 16 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। मुरादाबाद के पंद्रह साल पुराने बहुचर्चित मैनाठेर कांड में शनिवार को अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सभी 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एडीजे-दो कृष्ण कुमार की अदालत ने तत्कालीन डीआईजी पर जानलेवा हमला करने, सरकारी पिस्टल लूटने और पुलिस चौकी में आगजनी के मामले को जघन्य श्रेणी का माना। कोर्ट ने दोषियों पर भारी जुर्माना भी लगाया है। फैसले के तुरंत बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सभी दोषियों को जेल भेज दिया गया।क्या था मैनाठेर कांड यह मामला 6 जुलाई 2011 का है, जब मैनाठेर के असालतनगर बघा गांव में छेड़छाड़ के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलि...