बगहा, जनवरी 3 -- मैनाटाड़। शुक्रवार की रात से ही तेज पछुआ हवा बहने से ठंड में काफी इजाफा हो गया है। शनिवार की सुबह दस बजे तक प्रखंड क्षेत्र घना कोहरा से ढका रहा। बर्फीली हवा बहने से ठंड बढ़ गई है। इससे आम जनजीवन पर भी असर पड़ा है। वहीं सुबह से ही करीब दस बजे तक कुहासा छाया रहा। जिससे की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। जो वाहन आ जा रहे थे वे दिन में ही लाइट जलाकर चल रहे थे। भगवान भास्कर के दर्शन नहीं होने से लोगों की ओर परेशानी बढ़ गई है। गृहणियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मवेशियों को भी चारा उपलब्ध होने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर ठंड बढ़ने से खासकर बच्चों और बुढ़े लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गर्म कपड़ों की बिक्री में इजाफा हुआ है ।बर्फीली हवा के दिन भर बहने से लोग अलाव ताप से नजर आये। कड़ाके की ठंड से रोजमर्रा जीवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.