फरीदाबाद, मई 3 -- फरीदाबाद में सीवर का मैनहोल जानलेवा साबित हुआ। सफाई करने उतरे 2 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। इधर, रात भर उनके परिजन उनके घर आने का इंतजार करते रहे। रविवार सुबह परिजनों ने मैनहोल के पास उनकी साइकिल और बाइक खड़ी देखी। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। जब मैनहोल के अंदर झांककर देखा तो दोनों बेसुध पड़े थे। ग्रेटर फरीदाबाद की पुरी प्राणायाम सोसाइटी के सामने सीवर मैनहोल की सफाई के दौरान दो सफाई कर्मियों की मौत हो गई। जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों सफाई कर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम खेड़ी कला गांव निवासी राजेंद्र और सुनील सफाई के लिए मैनहोल में उतरे थे। बिना सुरक्षा इंतजाम उतरे दोनों सफाई कर्मियों का मैनहोल के अंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.