मैनपुरी में विकसित होगा मयंक ऋषि पक्षी विहार
लखनऊ, अगस्त 25 -- कैबिनेट का फैसला- -पर्यटन विभाग को ग्रामसभा की छह हेक्टेयर भूमि निःशुल्क हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में मैनपुरी के समान पक्षी विहार के निकट पर्यटन विकास के लिए छह हेक्टेयर ग्रामसभा भूमि पर्यटन विभाग के पक्ष में निःशुल्क हस्तांतरित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह स्थल मयंक ऋषि पक्षी विहार के नाम से जाना जाएगा। इस फैसले से पर्यटन सुविधाओं से जोड़ने और देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने का रास्ता साफ होगा।
मैनपुरी पक्षी विहार का महत्व मैनपुरी स्थित समान पक्षी विहार प्रदेश का एक महत्वपूर्ण वेटलैंड और रामसर साइट है। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि समान पक्षी विहार में देश के विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.