मैनपुरी, मार्च 5 -- यूपी के मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंगोथा में पुरानी रंजिश को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच होली के दिन जमकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ और फायरिंग तक की गई। आरोप है कि हमलावरों ने गांव में एक घर के सामने रखी झोपड़ी में आग भी लगा दी। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम अंगोथा और पड़ोसी ग्राम चित्तरपुर के दो पक्षों में लंबे समय से आपसी रंजिश चली आ रही है। होली के दिन दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौज हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव होने लगा और फायरिंग की गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- हापुड़ में होली पर दिन दहाड़े मर्डर, बाइक सवार बदमाशों ने किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.