मैनपुरी, मई 3 -- मैनपुरी में आज से होगी सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर की भर्ती मैनपुरी। जिला सेवायोजन कार्यालय जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने लेकर आया है। एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस नई दिल्ली द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से की जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी रवीश मिश्रा ने बताया कि 4 व 5 मई को ब्लॉक करहल, 6 व 7 मई को ब्लॉक घिरोर, 8 व 9 मई को ब्लॉक मैनपुरी में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक व परास्नातक किए हुए अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 6 से 21 मई तक जॉब कैंप उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से उक्त तिथियों के माध्यम से सुबह 10 बजे आयोजित मेले में अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों ...