इटावा औरैया, जून 9 -- इटावा । मैनपुरी ब्रांच रेल लाइन पर राहतपुरा के पास 4 बजकर 52 मिनट पर एक भारी भरकम पेड़ रेलवे ट्रेक के बीच गिर गया। जिससे करीब 38 मिनट तक ट्रेक प्रभावित रहा। हालांकि इस मार्ग पर उस समय ट्रेनों का कोई संचालन न होने से किसी प्रकार की असुविधा नहीं उठानी पड़ी। सूचना पर रेलवे टीम ने मौके पर पहुंचकर लाइन से पेड़ को हटवाया और यातायात बहाल कराया। आंधी में स्टेशन के प्लेटफार्म नंवर 4/5 पर पश्चिमी दिशा में लगा इटावा लिखा हुआ स्टील का भारी-भरकम बोर्ड भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया इसके अलावा और भी अन्य कई बोर्ड टूटकर गिर गए रेलवे कालोनी में भी कई जगह पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में पेड़ गिरने से टूटी कई बाइकें,बिजली गुल होने से मरीज रहे परेशान यह भी पढ़ें- आंधी से उड़कर रेलवे ओएचई में फंसी प्लास्टिक की बोरी,रोक...