मैनपुरी, मार्च 25 -- मिशन शक्ति के तहत द्वितीय चरण का बुधवार को आगाज हो गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक रैली निकाली गई। एसपी ग्रामीण ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। पूरे जनपद में बुधवार को शासन के आदेश पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बुधवार को एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं को कानूनी व संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना कर उनमें सुरक्षा का भाव पैदा करना है। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों व सार्वजनिक स्थलों से गुजरी। जहां पुलिस टीम ने नागरिकों से संवाद कर मिशन शक्ति के उद्देश्यों को साझा किया। वहीं महिला पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थानो...