मैनपुरी, अगस्त 28 -- उ.प्र. बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा 28 व 29 अगस्त को प्रयागराज के नैनी स्थित न्यू एपेक्स आईटीआई कॉलेज में 13वीं सीनियर स्टेट व 10वीं सब-जूनियर स्टेट बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में मैनपुरी की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी। इंटरनेशनल खिलाड़ी व सचिव अमर यादव ने बताया कि सीनियर वर्ग में मैनपुरी की बालक टीम की कमान सौरभ कुमार संभालेंगे, जबकि बालिका टीम की अगुवाई गरिमा चौहान करेंगी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल दीक्षित ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 72वीं सीनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 सितंबर तक आंध्र प्रदेश के तिरुपति में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...