एटा, मई 30 -- सराय रोड नदराला मोड़ पर चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शरीफ पुत्र इस्माइल निवासी कायमगंज फर्रुखाबाद अपने साथी माजिद पुत्र बाबुद्दीन के साथ बाइक से मैनपुरी जा रहे थे। शनिवार को बाइक नदराला मोड़ के पास पहुंची, चार पहिया वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। दोनों युवक हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शरीफ को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत...