मैनपुरी, अप्रैल 29 -- इटावा की सैफई पुलिस में मुठभेड़ के दौरान मैनपुरी के दो शातिर वाहन चोर और जानलेवा हमले के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस घेराबंदी के दौरान एक बदमाश की टांग में गोली लगी। जिससे वह गिर पड़ा और घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए दोनों बदमाशों का इटावा और मैनपुरी के विभिन्न थानों में लंबा आपराधिक इतिहास है। आरोपियों के कब्जे से दो बाइक, दो तमंचे, कारतूस भी बरामद किए गए हैं। मंगलवार की रात इटावा जनपद की सैफई पुलिस ने रात गस्त के दौरान दो बाइक सवारों को करहल, हेंवरा वाईपास पर रोका तो वे पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाया तो उनकी बाइक असंतुलित हो गई और गिर पड़ी। बाइक गिरते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश की टांग में गोली लगी ...