मैनपुरी, नवम्बर 8 -- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ग्राम परौंख में आयोजित कार्यक्रम में 104.49 लाख की लागत से बलई बाबा स्थल, ग्राम मनोना स्थित 148.26 लाख की लागत से प्राचीन शिव मंदिर, नौगांव स्थित 142.11 लाख की लागत से प्राचीन शिव मंदिर व ग्राम तरौली स्थित 125.66 लाख की लागत से चंडी माता मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी को पर्यटन के दृष्टिगत देश और दुनिया में बड़ी पहचान मिले, इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पर्यटन मंत्री ने कहा कि पुरातात्विक, ऐतिहासिक, धार्मिक दृष्टिकोण से पूरे यूपी में मैनपुरी की बड़ी पहचान है। महाभारत काल की बात हो या रामायण काल की, हर काल में मैनपुरी को ऋषि-मुनियों ने अपनी स्थली बनाया। यहां की मिट्टी से धर्म की खुशबू हमेशा महकती रही है। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.